कैरियर और नेटवर्क मार्केटिंग बिजनेस | Why network marketing business is best career option?
रास्ता वही सही ,जो मंजिल तक पहुँचाये!
हर स्टुडेंट की सबसे बड़ी फिक्र - मेरा कैरियर क्या होगा?
माँ बाप की भी यही फिक्र- हमारे बच्चे का कैरियर क्या होगा, किस क्षैत्र में होगा?
हर व्यक्ति की सबसे बड़ी फिक्र यही है - मेरे कैरियर का क्या होगा?
पर कैरियर का सही मतलब है क्या⁉
#कैरियर किसे कहतें हैं , इसको समझने से पहले यह समझना पड़ेगा कि आप एक व्यक्ति के रूप में अपने जीवनकाल में क्या चाहते हैं? What type of life you want to live
हर व्यक्ति जो अपनी या दूसरों की जरूरतों को पूरा करने के लिये जिम्मेदार होता है या होगा, उसे उन जरूरतों को पूरा करने के लिये रूपये यानी धन तो चाहिये होगा।
हर व्यक्ति की सबसे पहली प्राथमिकता अपनी बेसिक जरूरत़ों को पूरा करना होती है, उसके बाद आरामदायक वस्तुओं की, तब विलासिता की । इसके अलावा अच्छे स्वास्थ्य, सुरक्षित भविष्य, मान सम्मान की चाह आमतौर पर सबकी ही होती है । इसके अलावा हाबी या पैशन को आगे बढ़ाना भी चाह हो सकती है ।
जिस साधन से आप यह सभी हासिल कर सकते हैं उसे ही कैरियर कहते हैं ।
धन से हासिल होने वाली हर चीज के लिये रूपये हासिल तो करने पड़ेंगे , इसके लिये अलग अलग तरीको को अपनाते हैं जैसे- भीख माँगना,चोरी, डकैती ।लेकिन ये तरीके गैरकानूनी और अनैतिक हैं ,इसीलिए कोई भी ऐसा पेशा यानी कैरियर कोई भी नहीं अपनाता जो गैरकानूनी और अनैतिक हो।
रूपये प्राप्त करने का सीधा तरीका है आमदनी कमाना ,यानी दूसरों के लिये काम करने के बदले मे रूपये लेना। इसी को इनकम कहते हैं । ऐसी इनकम , नौकरी या खुद चीजों /सेवाओं को बेचने ( सेल्फ इंपल्वायमेंट) से हासिल की जा सकती हैं।
इन जरुरतो को सही प्रकार से हासिल करने का जो भी रास्ता अपनाया जाय , वह कानूनी, सम्मानजनक हो साथ ही वह आपकी सभी बेसिक जरूरतों को पूरा कर सके, आपके लिये आरामदायक वस्तुओं को हासिल करने के लिये आपको पर्याप्त धन दे, अगर आपकी लक्जरी जरूरत़ें हैं तो वो भी पूरी हो सकें ।
अगर किसी कारणवश आप आमदनी कमाने वाला काम न भी कर पाये तो भी इनकम आ सके, ऐसी व्यवस्था भी उस कैरियर में होनी चाहिये।
अच्छी सेहत तो आपके ईच्छा, आमदनी और जीवनशैली से निर्धारित होती है ।
जिनके पास काफी धन दौलत है, वे बहुत से लोगों को काम पर लगाकर (नौकरी पर लगाकर) बहुत सा काम कराते हैं( सामान या सेवाएं बेचना ) और बदले में और अधिक आमदनी कमाते हैं, इन्हें ही बिजनेसमैन बोला जाता हैं ।
कुछ धनवान कोई काम करने के बजाय उस धन को किसी और के बिजनेस में निवेश कर देते हैं जहाँ से निवेश पर आमदनी मिलती है जिसे ब्याज या डिविडेंड कहते हैं।और ऐसे लोगों को निवेशक यानी इनवेस्टर कहा जाता है।
इसीलिए कहा जाता है कि आपके पास कानूनी तरीक़े से आमदनी लेने के केवल चार तरीक़े हैं-
नौकरी....Job
खुद का काम...Self Employment
बिजनेस.... Business
निवेश.... Investment.
किस काम से आपको ये सभी आपको मिल सकती हैं, वही आपका कैरियर होना चाहिए...
अब जरा आप अपने आमदनी के साधन को कैरियर की परिभाषा से मिलाएं‼‼
क्या परिणाम ???
90% लोग आमदनी के लिये नौकरी या खुद का व्यवसाय करते हैं यानी कैरियर की परिभाषा पर खरे नहीं उतरते हैं परिणाम?????
समझौते... वो भी कई .....
आपका कैरियर वही होना चाहिए जो आपको यह सब दे सके..अगर आपका कैरियर यह सब दे रहा है तो आप वाकई बड़े सौभाग्यशाली हैं।
अगर नहीं तों कुछ ऐसा करें कि आपकी यह सब जरूरत हासिल हो सकेंं।
नेटवर्क मार्केटिंग बिजनेस अकेला ऐसा प्लेटफार्म है जिससे ये सभी जरूरतें और चाहते पूरी हो सकती हैं और लाखों नही करोड़ों लोग ऐसी सफलतायें हासिल भी कर चुके हैं जबकि नौकरियों से ऐसी सफलता किसी ने ही शायद पानी हो, सच तो यह है कि नौकरी से ऐसा पाना नामुमकिन ही हैं। इसी वजह से नेटवर्क मार्केटिंग बिजनेस को 21वीं शताब्दी का बिजनेस कहा जाता है। दुनियाभर में सबसे अधिक करोड़पति इसी अकेले बिजनेस ने दिये हैं।
परंपरागत बिजनेस से मात्र 1% लोग ही ऐसी सफलता पा सकते हैं।
नौकरी और बिजनेस करने का मुख्य उद्देश्य इनकम कमाना ही होता है, तो यह भी देख लेते हैं कि एक इंसान अपनी नौकरी या बिजनेस से अपनी पूरी लाइफ में कितना कमा सकता है।
मान लो एक इंसान 25 साल की उम्र से नौकरी शुरु करता है और शुरूवाती सेलरी तीस हजार ₹ की मान लेते हैं। हर साल रिटायरमेंट तक उसकी सेलरी भी बढ़ती रहेगी।
25 साल से 60 साल तक कुल 35 साल में औसत इनकम एक लाख रुपये महीना ले लेते हैं तो कुल इनकम होगी 1 लाख X12x 35= 4 करोड़20 लाख होगी।
अब इस इनकम से अपने सारे खर्चे निकालने के बाद कितना बचेगा , महँगाई का असर अलग बात है।
एक सर्वे के अनुसार 90% लोगों का मानना है कि उनकी वर्तमान काम (नौकरी या बिजनेस ) उनकी भविष्य की जरूरतों को पूरा करने में समर्थ नहीं है। उनको और अधिक इनकम चाहिये।
अब नेटवर्क मार्केटिंग बिजनेस मे अगर कोई ढंग से सिस्टम को फोलोकरते हुये मेहनत से काम करें तो 5 सालों में ही 5 लाख महीने की इनकम तक ले सकता है। पाँच साल बाद ऐसी इनकम भी बढ़ती रहेगी और जिंदगी भर आती रहेगी ।जबकि नौकरी या बिजनेस से रिटायर होने के बाद इनकम आनी बंद हो जाती है। लेकिन हम यहाँ पर केवल पाँच लाख महीना ही लेंगे।18 साल से ऊपर की आयु का कोई भी इस बिजनेस शुरू कर सकता है, इसमें रिटायरमेंट की कोई उम्र नहीं है।
35 साल में नेटवर्क मार्केटिंग बिजनेस से कुल आमदनी= 5 लाख महीना X 12 X 35 = 21 करोड़ रुपये
इतनी इनकम से एक साधारण नहीं बल्कि लक्जरी लाइफ ही मिलेगी, जरूरतें हीं नहीं बल्कि बहुत सारे सपनों को हासिल किया जा सकता है जैसे ड्रीम होम, कार, देश विदेश घूमना।
कैरियर चाहे कोई नौकरी मे बनाये या बिजनेस में, पूरी वर्किग लाइफ में करीब दो से तीन करोड़ ही कमा सकता है लेकिन #सही नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी का चुनाव करने के बाद मन लगाकर की गई पाँच साल की मेहनत आपको दे सकती है 20 करोड़ रुपये से अधिक की विशाल इनकम जो साल दर साल बढ़ती भी रहेगी।
यही कारण है कि नेटवर्क मार्केटिंग बिजनेस में में 5-10 साल में बहुत से लोग इतना कमा लेते हैं जितना कोई नौकरी या बिजनेस से जिंदगीभर नहीं कमा पाते।
यही एक कारण भी कि नौकरी करने वाले या बिजनेस करने वाले बहुत से लोग नेटवर्क मार्केटिंग बिजनेस से मिलनी वाली इतनी बड़ी इनकम और सफलता पर यकीन नहीं कर पाते हैं। यही अविश्वास उनको इस बिजनेस में आने से रोकता भी है लेकिन जो इस पर यकीन कर लेते है , सीखने और कार्य करने के तैयार होते हैं वे ही ऐसी सफलता पाने में कामयाब हो जाते हैं।
नौकरी या बिजनेस करना बुरा नही है बस आपको ये देखना है कि क्या उस नौकरी या बिजनेस से आपकी समस्याओं के परमानेंट समाधान मिल रहे हैं या नहीं। आप जो पाना चाहते हैं क्या वो मिल पा रहा है या मिल सकता है। अगर हाँ तो मन लगाकर उस काम में अपनी पहचान बनाइये।
#नेटवर्क_मार्केटिंग_ बिजनेस उन सभी समस्याओं के परमानेंट समाधान और सपनों को हासिल करने का ही बिजनेस है जो इंसान अपनी में सामना करता है। यह बिजनेस कुछ सालों की कड़ी मेहनत, धैर्य, जोश, समर्पण माँगता है और फल में उम्मीद से बढ़कर कामयाबी देने में समर्थ है। इसीलिए नेटवर्क मार्केटिंग बिजनेस करना बहुत जरूरी माने जाने लगा है।
कोई भी नौकरी या बिजनेस करने के लिये पैदा नहीं होता है। ये केवल हमारी पारिवारिक ,सामाजिक, शैक्षिक वातावरण और सोच का परिणाम है अन्यथा ज्यादातर लोग सोचते कुछ हैं और करते कुछ और। पाना कुछ और चाहते हैं लेकिन करते कुछ और हैं।
सही कैरियर का चुनाव ही एक सुखी समृद्ध जीवन की सबसे बड़ी जरूरत है।
#कैरियर का इतना व्यापक अर्थ जानकर आपको कैसा लगा, कमेंट में जरूर लिखें...

0 टिप्पणियाँ