नेटवर्क मार्केटिंग बिजनेस सपनों को हासिल करने का बिजनेस है,सफल लाइफ बनाने और जीने का बिजनेस है ।खुद को सफल बनाने के साथ साथ दूसरों को भी सफल बनाने का अनमोल बिजनेस है।
हर इंसान अपनी लाइफ में सफल होना चाहता है ,
सफलता का मतलब सबके लिये एक जैसा नहीं होता, सबके लिये इसका मतलब अलग अलग होता है।
मानव जीवन में सफलता के 6 मुख्य रूप हैं जो संपूर्ण सफलता के अभिन्न अंग हैं और इन सभी में सफल होने पर सही सफलता पाना माना जाता है:-
1- आर्थिक सफलता-धनी होना
2- निरोगी रहना-शरीर और मन से हमेशा सेहतमंद रहना
3- आध्यात्मिक सफलता- धार्मिक विकास
4- सामाजिक सफलता- समाज में मान सम्मान
5- पारिवारिक सफलता- खुशहाल पारिवारिक जीवन
6- मानसिक सफलता- सही सोच और समझ का होना और विकसित होते रहना
सफलता के इनके अलावा और भी रूप हो सकते है। केवल कुछ सफलताओं को पाने से ही सफल जीवन नहीं माना जा सकता है।
साधारण शब्दों में नीचे बताई गई सफलताओं के होने पर एक सही सफल जीवन कहा जा सकता है-
1- मनपसंद इनकम यानी आर्थिक आजादी
2- मनपसंद तरीके से समय बिताना यानी समय की आजादी
3- सेहतमंद लम्बी आयु
4- सुरक्षित भविष्य
5- मान सम्मान
6- देश-विदेश यात्रा
7 -समाज सेवा ,परोपकार और दूसरोंं को सफल बनाने में मदद करना
8- तनाव-मुक्त जीवन यानी खुशहाल जिदंगी
9- मनपंसद लाइफ स्टाइल ,घर, गाड़ी, बच्चों को बेहतर शिक्षा,विरासत बनाना और देना आदि आदि...
और अनेक ऐसी बातें जो हम ड्रीम लाइफ में चाहते हैं। एक सफल लाइफ का हिस्सा हो सकती हैं...
सबकी प्राथमिकतायें अलग अलग होती है लेकिन सभी इसी तरह की सभी सफलताये चाहते हैं।
इन सब सफलताओं को पाने के लिये निसंदेह कुछ टाइम भी लगेगा और मेहनत भी..
कुछ ही लोग ऐसा करने का जज्बा और धीरज रखते हैं इसलिये कम लोग ही ऐसी शानदार लाइफ जीते हैं...
जो भी इंसान इन सबको पाने के लिये जरूरी जानकारी हासिल करके धीरज के साथ मेहनत करेगा उनको एक दिन यह सब हासिल भी हो जायेगा।
इन सब सफलताओं के पाने के लिये कुछ गुणों का होना जरूरी है,जैसे:-
1- निरंतर ग्यान में वृद्धि करते रहने के साथ काम करना
2- धीरज,
3- समर्पण,
4- जोश,जुनून
5- हमेशा लक्ष्य पर फोकस टिकाये रखना.....
आप अपनी लाइफ में इन सब सफलताओं को हासिल करने का लक्ष्य बना सकते है किसी नौकरी या परंपरागत बिजनेस से इन सभी सफलताओं को पाना संभव नहीं है ।
लेकिन एक सही नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी इन सबको हासिल करने के सभी आवश्यक साधन उपलब्ध होते हैं लेकिन सही नेटवर्क मार्केटिंग कंपनिया इस तरह का अवसर दे सकती है इसीलिये सही कंपनी का चुनाव करना सबसे महत्वपूर्ण है।
इन सब सफलताओं को हासिल करने के लिये ऊपर बताये गये जरूरी गुणों के साथ आपको बस सीखना और काम शुरू करना है, इसके लिये कुछ साल तक रोजाना कुछ वक्त सीखने और कुछ काम करने कमिटमेंट आपने करना है ,रिजल्ट में ये सब सफलतायें आपके हाथ में होंगी।आपको इसके लिये कमिटमेंट करना होगा...
ऐसी शानदार सफल जीवन हेतू शुभकामनाओं के साथ...
इस लेख के बारें अपने कमेंट जरूर करें
0 टिप्पणियाँ